Browsing: india
ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से हराकर आईसीसी रैंकिंग में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब 268 अंक के साथ पहले पायदान पर है, भारत ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड पर 7 रनों की बढ़त बना ली है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में दक्षिणी क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व में क्रायोजेनिक इंजन का स्वदेश में निर्माण करने वाला छठा देश बन गया है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि सरकार ने 10 YouTube चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। जिसमें धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के इरादे से फर्जी खबरें और मॉर्फ्ड सामग्री शामिल है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ब्लॉक्ड वीडियो की कुल दर्शकों की संख्या 1.30 करोड़ से अधिक थी और दावा किया कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं।
RSS मिशन भारत को सर्वांगीण विकास हासिल करने में मदद करना है: मोहन भागवत
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि नई दिल्ली प्रभावशाली समूह के अन्य सदस्यों के साथ ऋण, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों को हल करने के लिए काम करेगी।
केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से कहा कि यह देश में निवेश करने का ‘‘सर्वश्रेष्ठ समय’’ है, क्योंकि भारत तेजी से वैश्विक निवेश गंतव्य बनता जा रहा है।
विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत सीमा पार से आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति पर अटल है। कल रात न्यूयॉर्क में संयुक्तराष्ट्र महासभा के 77वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दशकों से सीमा पार से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। उन्होंने कहा कि कारण चाहे कोई भी हो, आतंकवाद की किसी भी गतिविधि का कोई औचित्य नहीं है।
भारत इस दशक के अंत तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसलिए दोनों देशों को एक साथ काम करने की जरूरत है। ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्स एलिस ने कहा कि दोनों अर्थव्यवस्थाएं करीब एक ही आकार की हैं। लेकिन, भारत तेजी से बढ़ रहा है और ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा।
भारत ने दूसरे टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी हासिल कर ली है। नागपुर में कल भारत ने 91 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 46 रन की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। मैथ्यू वेड ने 43 और कप्तान ऐरॉन फिंच ने 31 रन का योगदान दिया।
cable.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के पॉंच सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्रदान करने वाले देशों की बात करें तो 1GB डेटा का औसत मूल्य में इजराइल 0.04 डॉलर के साथ नंबर एक पर है इसके बाद इटली 0.12 डॉलर, सन मेरीनो 0.14 डॉलर, फिजी 0.15 डॉलर और भारत 0.17 डॉलर के साथ 2022 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.