Browsing: india

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को गुजरात के जूनागढ़ में छठे राज्य नारियल विकास बोर्ड केंद्र का उद्घाटन किया। श्री तोमर ने 24वें विश्व नारियल दिवस समारोह का भी उद्घाटन किया। अपने संबोधन में श्री तोमर ने कहा कि हमारे देश में नारियल की खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग और मार्केटिंग भी बढ़ रही है और भारत नारियल निर्यात के मामले में भी आगे है।

केंद्री मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 भारत की शिक्षा नीति को वैश्विक मानकों पर पुनर्स्थापित करेगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज जूनागढ़ (गुजरात) में नारियल विकास बोर्ड के छठें राज्‍य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर तोमर ने 24वें विश्‍व नारियल दिवस समारोह का उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में श्री तोमर ने कहा कि भारत में नारियल की खेती के साथ ही, प्रसंस्करण और बाजार भी बढ़ रहा है, और निर्यात की दृष्टि से भी हमारा देश अग्रणी स्थिति में आ गया है।

आज भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जब पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के नए ध्वज का अनावरण किया- गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याजण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराते हुए देश की साख बढ़ाई है। साथ ही वे गांव-गरीब-किसान को कभी भी नहीं भूलते हैं, गरीबों की ताकत बढ़ेगी तो देश की ताकत बढ़ेगी, गांवों में विकास होगा तो देश में विकास होगा व किसानों के घर समृद्धि आएगी तो भारत माता समृद्ध होगी। इस कल्पना को साकार करने के लिए पीएमलगातारप्रयत्न करते रहते हैं।

क्या भारत सच में मई 2014 (केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार) के बाद ‘इस्लामोफोबिया’ से ग्रस्त हो गया है और हिंदू-मुसलमान में वैमनस्य भी बढ़ गया है? यह प्रश्न इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि इस प्रकार का गंभीर आरोप विपक्षी दल न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सत्तारुढ़ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाते है, अपितु इसकी प्रतिध्वनि शेष विश्व में भी सुनी जाती है। यह ठीक है कि आज भारत में हिंदू-मुस्लिम संबंध में सहज नहीं है।

शुक्रवार को भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत की कमीशनिंग के बाद पीएम मोदी ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ लक्ष्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया है। कोच्चि में समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आईएनएस विक्रांत की क्षमता और देश की अनूठी उपलब्धि की प्रशंसा की।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र विज्ञान), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित टीका- ‘सर्वावैक’ की घोषणा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) 1 सितंबर को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी) लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित बल्क ड्रग पार्क की सैद्धांतिक मंज़ूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया जी का हार्दिक आभार प्रकट किया है।