Browsing: india

राष्ट्रीय खेल दिवस के देशव्यापी समारोह में सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने एथलीटों और फिटनेस आइकन से बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में कहा कि भारत का चमड़ा उद्योग स्टार्टअप्स और उद्यमिता के लिए विश्व स्तरीय अवसर प्रदान कर रहा है।

टीम इंडिया ने एशिया कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है. भारत यहां 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था लेकिन अपने टॉप ऑर्डर की नाकामी के चलते वह मुश्किल में फंस गई थी. हालांकि उसके मिडल ऑर्डर ने उसे संभाले रखा और अंत में हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़कर भारत को शानदार जीत दिला दी. भारत की इस जीत में ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भारत में सुजुकी के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भारत में जापान के राजदूत महामहिम श्री सतोशी सुजुकी, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, सासंद श्री सी. आर. पाटिल, राज्यमंत्री श्री जगदीश पांचाल, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री ओ. सुजुकी, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री टी. सुजुकी और मारुति-सुजुकी के चेयरमैन श्री आरसी भार्गव उपस्थित थे।

रूस और यूक्रेन जंग के बीच ब्रिक्स ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, रूस और भारत को अब अमेरिकी डॉलर की जरूरत नहीं है। ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम की अध्यक्ष पूर्णिमा आनंद ने अपने एक बयान में संवाददाताओं से कहा कि, रूस और भारत को व्यापार में अमरिकी डॉलर की जरूरत नहीं है, आपसी समझौते के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं की ओर रुख किया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू में कहा कि ‘अपशिष्ट से सम्पदा (वेस्ट टू वेल्थ) भारत में स्टार्टअप्स के लिए एक नए अवसर के रूप में उभर रहा है।

चीन के साथ उत्तरी सीमा पर सैन्य गतिरोध तथा भविष्य की चुनौतियों और लड़ाईयों को देखते हुए सेना ऐसा स्वदेशी बहुद्देशीय हल्का लेकिन बेहद मजबूत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस टैंक ‘जोरावर’ खरीदने जा रही है जो हजारों किलोमीटर की ऊंचाई पर दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों सहित हर जगह और सभी मौसम में दुश्मन के दांत खट्टे कर सके।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि वह मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा दिए जाने वाले मुफ्त उपहारों के प्रभाव की जांच के लिए एक समिति क्यों नहीं बना सकती है? इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकार मामले की जांच के लिए सर्वदलीय बैठक भी बुला सकती है.