Browsing: Minister

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद के 74 RR IPS बैच के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

एक एएसआई के गोली मारने से जख्मी ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की आज रविवार को शाम को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थी युवा और आम नागरिक को खेलो इंडिया से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 58 में लगभग 4 करोड़ 52 लाख की लागत के डामरीकरण एवं सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री सारंग ने सभी को संबोधित करते हुए विगत 15 वर्षों में नरेला विधानसभा में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आज यहां नई दिल्ली में “एक सप्ताह एक प्रयोगशाला (वन वीक वन लैब)” अभियान शुरू किया।

यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है. राज्य की एक महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ.

विश्व स्तर पर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत वैश्विक संस्था ‘विमेन इकोनोमिक फोरम’ द्वारा नई दिल्ली के होटल जे.डब्ल्यू. मैरिरियट में आयोजित तीन दिवसीय “एनुअल डब्ल्यू.ई.एफ-2022, ब्रिज द गैप: एजैंडा फ़ोर जी-20” कार्यक्रम के दूसरे दिन “पावर आफ नैटवर्किग: अधिक उचित और समान विश्व की और” सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों और जनसंपर्क विभाग के मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि देश और दुनिया के न्यायोचित समावेशी विकास के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया है कि तुनिषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है. नासिक में गिरीश महाजन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर आज केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने सकारात्मक अप्रोच रखी और इस बात पर सहमति बनी कि लोकतंत्र में विवाद का समाधान केवल संविधान-सम्मत मार्ग से हो सकता है।

राजस्थान से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ, सोशल मीडिया पर बीजेपी द्वारा एक वायरल शेयर किया गया जिसने सनसनी फैला दी है। दरअसल, राजस्थान के एक मंत्री का महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ है। भाजपा का दावा है कि इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स मंत्री सालेह मोहम्मद है।