Browsing: Minister
झारखंड में एक जातीय संगठन ने हैरान करने वाला फरमान जारी किया है. खरवार भोक्ता समाज विकास संघ ने झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और उनके परिवार के बहिष्कार का एलान कर दिया है. वजह बस इतनी है कि मंत्री के पुत्र की अंतजार्तीय शादी हो रही है. जातीय संगठन ने इसपर तीव्र एतराज जताया है. उसका कहना है कि मंत्री जातीय परंपराओं को तोड़ रहे हैं.
12 करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद तिहाड़ जेल से हटाए गए तत्कालीन डीजी संदीप गोयल की पोल खुल गई है.
आईपीएस के 1989 बैच के अफसर संदीप गोयल की अब जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ सांठगांठ/ मिलीभगत का भी पर्दाफाश हुआ है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में रबी की फसल के क्षेत्रफल में 24.13 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि के खिलाफ दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी सांसद ने आईपीसी और एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत अखिल गिरि के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध दिल्ली पुलिस से किया है.
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज मिस्र के शर्म अल-शेख में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन की 27वीं बैठक (कॉप 27) में भारतीय मंडप का उद्घाटन किया। विभिन्न देशों का यह सम्मेलन (कॉप 27) 6 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक चलेगा।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारतीय-स्वीडिश कंपनियों को दोनों देशों की स्टार्ट-अप कंपनियों की सहायता करनी चाहिए और सहयोगात्मक अनुसंधान और मानव संसाधन का आदान-प्रदान करना चाहिए।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली में माननीय संसद सदस्य (एमडीबी) श्री हेराल्ड एबनेर की अध्यक्षता में जर्मन संघीय संसद की पर्यावरण समिति के साथ उपयोगी बैठक की।
दिल्ली की आप सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अंततः आज रविवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया, जहां लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी.
बड़ी खबर बिहार से है जहां बिहार की नई नवेली महागठबंधन सरकार में फेरबदल हुआ है. नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल दो मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं.जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने कार्तिक कुमार को विधि मंत्री (कानून मंत्री) से हटाकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग दिया है ओर उनकी जगह शमीम अहमद को विधि मंत्री बनाया गया है.
सुप्रीम कोर्ट में जहां एक ओर असली शिवसेना की लड़ाई चल रही है, वहीं एकनाथ शिंदे खेमा नया शिवसेना भवन (शिवसेना से अलग हुए गुट के लिए पार्टी कार्यालय) की योजना बना रहा है. कई लोगों का दावा है कि बागी गुट समानांतर शिवसेना मुख्यालय स्थापित करने की कोशिश कर रहा है.