Browsing: President
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (2 अक्टूबर, 2022) नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस मनाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न वर्गों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार प्रदान किए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 प्रदान किए।
पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद को उनकी नवगठित डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) का अध्यक्ष चुनाव गया है। डीएपी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जदगीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा है।
भारतीय रक्षा संपदा सेवा, भारतीय कौशल विकास सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारियों और प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में 30 सितंबर को मुलाकात की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 68वें फिल्म समारोह में विभिन्न श्रेणियों के तहत वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी प्रदान किया गया। समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा, जूरी के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन के लिए चुनावी प्रक्रिया का आज यानी शुक्रवार 30 सितंबर को अंतिम दिन है. इस अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. त्रिपाठी ने अपना नामांकन पत्र दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को सौंपा.
अशोक गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे उनसे सीनियर हैं. इसलिए वे नामांकन दाखिल नहीं करेंगे. वह खड़गे का प्रस्तावक बनेंगे.
राजस्थान के सियासी ड्रामे के बाद अब अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले में शशि थरूर और दिग्विजय सिंह के अलावा तीसरे उम्मीदवार के भी मैदान में उतरने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
भारतीय विदेश सेवा (2021 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह और भी अधिक रोमांचक होने वाला है, क्योंकि वे ऐसे समय में विदेश सेवा में अपना करियर शुरू कर रहे हैं, जब भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर उभरा है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.