Browsing: President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन है और हमारे विश्वविद्यालयों को परिवर्तन कारक की भूमिका निभानी है। राष्ट्रपति ने 27 सितंबर को बेंगलुरु में सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज वर्चुअल माध्यम से दक्षिणी क्षेत्र के बेंगलुरू में आईसीएमआर- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थिति थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में दक्षिणी क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व में क्रायोजेनिक इंजन का स्वदेश में निर्माण करने वाला छठा देश बन गया है।
राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर कल हुई पार्टी विधायकों की बैठक अनुशासन के खिलाफ है। आज जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विधायकों ने क्या वास्तव में त्यागपत्र दिया है और इस्तीफा देने वाले कितने विधायक हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। कुल 42 पुरस्कार प्रदान किए गए। दो विश्वविद्यालय, दस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों और उनके अधिकारी तथा तीस स्वयसेवकों को ये पुरस्कार दिए गए। केन्द्रीय युवा मामले और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, युवा मामले सचिव संजय कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में 3 न्यायाधीशों के नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश के मुताबिक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने अधिसूचना सं. के.13023/02/2022-यू स.II दिनांक 23.09.2022 के द्वारा कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश सर्व/श्री न्यायमूर्ति (i) मोहम्मद घोष शुकुरे कमल, (ii) राजेंद्र बादामीकर और (iii) सुश्री न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्निसा मोहिउद्दीन को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली का दौरा करेंगे. वह विशेष विमान से सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे और उसी दिन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दरअसल गहलोत ने पार्टी विधायकों की देर रात बैठक बुलाई , जिसे यह साबित करने वाला कदम बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख के लिए चुनाव लड़ने के लिए उन पर शीर्ष नेतृत्व का दबाव है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 सितंबर सोमवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी से मुलाकात की। रक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति अल-सीसी ने बताया कि भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक रूप से द्विपक्षीय संबंध अच्छी तरह से स्थापित हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.