Browsing: strong

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की अवधारणा पर आधारित ये बजट संतुलित, समावेशी और सभी वर्गों तक पहुंचने वाला बजट है।

“साझी बौद्ध विरासत” पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिनों तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उद्घाटन किया गया, जिसमें एससीओ राष्ट्रों के साथ भारत के सभ्यतागत जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने अपना 18वां स्थापना दिवस 2 मार्च 2023 को प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में “बालिकाओं को सशक्त बनाना” विषय पर मनाया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के फाइनल के दिन इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार आधारित फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण और धोखाधड़ी के प्रयासों का तेजी से पता लगाने के लिए एक नया सुरक्षा तंत्र सफलतापूर्वक शुरू किया है।

कुल 265 पुरुष और महिला ताइक्वांडो एथलीट अखिल भारतीय अंतर साई ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2023 में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं, जो इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने डॉ. वी के पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग की मौजूदगी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा, वाराणसी में क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय सम्मेलन (दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र) का उद्घाटन किया।

केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कपास मूल्य श्रृंखला के लिए शुरू हुई पहल की प्रगति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में वस्त्र सलाहकार समूह (टीएजी) के साथ पांचवीं आपसी-संवाद बैठक की अध्यक्षता की।

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) ने अपनी प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए सोमवार को मिशन की उच्च-स्तरीय समिति (एमएचएलसी) की बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की।