Browsing: Union Minister
देश भर में फैले जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) पिछले दो दशकों से दिव्यांग व्यक्तियों को प्रभावी पुनर्वास सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ये केंद्र डीएम/कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला प्रबंधन टीम और एक प्रतिष्ठित एनजीओ (आमतौर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जाते हैं। उनकी सेवाओं को बढ़ाने के लिए, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में दिव्यांगता सशक्तिकरण विभाग द्वारा एक मॉडल डीडीआरसी की अवधारणा की गई है।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा, भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र 2025 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
मोदी सरकार सुदूर से सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंच रही है और पिछली सरकारों द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पिछले छह दशकों से अधिक की लापरवाही की भरपाई करने की पूरी कोशिश कर रही है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि बीते 8 साल में हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन संबंधी सुधारों से महिलाओं के लिए “ईज ऑफ वर्किंग” यानी का काम की सुगमता संभव हुई है और समग्र रूप में ये अहम सामाजिक सुधार हैं जिनका उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उच्च स्तर की गरिमा और आत्म-सम्मान के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का एक अवसर उपलब्ध कराना है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मिजोरम की अपनी दो दिनों की यात्रा पर मुख्यमंत्री जोरमथांगा से मुलाकात की और यहां आश्रय गृहों तथा बाल देखभाल गृहों का दौरा किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इस दौरान ईरानी ने केंद्रीय योजनाओं के उपयुक्त क्रियान्वयन की जरूरत पर जोर दिया।
केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में भाग लेने के लिए 5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली में एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र विज्ञान), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित टीका- ‘सर्वावैक’ की घोषणा की।
केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 अगस्त बुधवार को इंडोनेशिया के बाली में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के उच्च शिक्षा, विज्ञान और नवाचार मंत्री माननीय डॉ. बोंगिंकोसी इमैनुएल ‘ब्लेड’ नजीमांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी वोट बैंक की सोच के साथ जरूरतमंदों तक पहुंची हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में कहा कि भारत का चमड़ा उद्योग स्टार्टअप्स और उद्यमिता के लिए विश्व स्तरीय अवसर प्रदान कर रहा है।