Browsing: Union Minister

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत, 60 वर्षों से ज्यादा समय से उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में एक साथ 4 नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी विशेष अतिथि थे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू में कहा कि ‘अपशिष्ट से सम्पदा (वेस्ट टू वेल्थ) भारत में स्टार्टअप्स के लिए एक नए अवसर के रूप में उभर रहा है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज भोर में पुदुच्चेरी के ईडन-बीच पर अवसंरचना सुविधाओं का अवलोकन किया। पुदुच्चेरी के प्रोमीनेड-बीच पर एक दिवसीय समुद्र तट सफाई अभियान भी आयोजित किया गया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को युवाओं से भारत को एक समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने और एक ऐसा देश बनाने में योगदान करने का आह्वान किया जहां समृद्धि प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने उनसे भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार करने और अपने लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। गोयल नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘इंडिया@75: धोलावीरा टु नरेन्द्र मोदी’ को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक भारत सरकार में आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान 2.0 और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरूवार को उधमपुर, कठुआ, डोडा को पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान देश के सबसे विकसित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक बताया और कहा कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के दूरदराज इलाकों तक विकास पहुंचा है, जो पिछली सरकारों के दौरान उपेक्षित रह गया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटाने का आश्चर्यजनक फैसला RSS की सहमति के बाद ही लिया गया था। बताया जाता है कि संघ और पार्टी उनकी ओर से की जा रही टिप्पणियों को लेकर असहज थी। विपक्षी दलों को भी उनके दिए गए बयान के बाद BJP पर निशाना साधने का मौका मिल रहा था।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में विशेष रूप से अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए 75 विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) केंद्र स्थापित कर रहा है ताकि इन समुदायों की वैज्ञानिक प्रतिभा को बढ़ावा दिया जा सके और उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जा सके।

केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न बाधाओं और कठिनाइयों के बावजूद आगे बढ़ रही है। आज यहां वर्ष 2021-22 का कोयला मंत्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि कोयला क्षेत्र ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्मार्ट जल प्रबंधन प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए आईआईटी कानपुर में समावेशित की गई एक स्टार्ट-अप कंपनी- मेसर्स कृत्सनाम टेक्नोलॉजीज को 3.29 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की।