Browsing: World
हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत जवाहर लाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रसास करना होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जेएनयू के स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज की ओर से किया गया था।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया।
दुनियाभर की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें से एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का भी है. हाल ही में साइंस के अनुसार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की गई, जिसमें नंबर-1 पर हॉलीवुड एक्ट्रेस जोडी कॉमर हैं. वहीं इस लिस्ट में इंडियन सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जगह बनाने में सफल रहीं.
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया को प्रतिभा, पैमाने और कौशल का अपराजेय मेल प्रस्तुत करता है। वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), चेन्नई में नॉलेज पार्ट का दौरा करने के बाद छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत के लिए चिकित्सा शिक्षण के एकीकृत मॉडल विकसित करने का समय आ गया है और यह भी जोड़ा कि पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा सन 1916 में स्थापित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एकीकृत शिक्षण का एक ऐसा अनूठा मॉडल प्रस्तुत करता है, जिसमें एक ही परिसर में एकीकृत चिकित्सा शिक्षण शामिल है।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को ‘स्वावलंबन’ (आत्मनिर्भरता) की गांधीवादी भावना को ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के पीछे मार्गदर्शक ताकत के रूप में वर्णित किया और कहा कि इस दृष्टिकोण के अच्छे परिणाम मैन्यूफेक्चरिंग से लेकर रक्षा और अंतरिक्ष अन्वेषण तक सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के 74 वैज्ञानिकों को अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दुनिया के टॉप 2 % वैज्ञानिकों में सूचीबद्ध किया गया है. इन 74 वैज्ञानिकों में से 32 वैज्ञानिक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हैं और 36 डॉक्टर BHU के और छह डॉक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में दक्षिणी क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व में क्रायोजेनिक इंजन का स्वदेश में निर्माण करने वाला छठा देश बन गया है।
भारत इस दशक के अंत तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसलिए दोनों देशों को एक साथ काम करने की जरूरत है। ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्स एलिस ने कहा कि दोनों अर्थव्यवस्थाएं करीब एक ही आकार की हैं। लेकिन, भारत तेजी से बढ़ रहा है और ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा।