Browsing: World
cable.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के पॉंच सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्रदान करने वाले देशों की बात करें तो 1GB डेटा का औसत मूल्य में इजराइल 0.04 डॉलर के साथ नंबर एक पर है इसके बाद इटली 0.12 डॉलर, सन मेरीनो 0.14 डॉलर, फिजी 0.15 डॉलर और भारत 0.17 डॉलर के साथ 2022 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम की बैठक भारत को विश्व के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।
भारत सहित दुनियाभर में मंदी का संकट मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले साल दुनिया भारी मंदी के संकट का सामना कर सकती है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब भारत सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसपर एक जरूरी बैठक करने वाले हैं।
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डेविड बेस्ली ने गुरूवार को कहा कि दुनिया वैश्विक स्तर पर अप्रत्याशित आपात स्थिति से जूझ रही है और 34.50 करोड़ लोग भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं यूक्रेन युद्ध समाप्त होने तक सात करोड़ और लोगों पर भुखमरी का खतरा मंडराने लगेगा. बेस्ली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि एजेंसी जिन देशों में सक्रिय है और उनमें से 82 देशों में 34.50 करोड़ लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही, भारत कृषि क्षेत्र में दुनिया में नंबर वन बनने की यात्रा पर चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) का स्वामीनारायण मंदिर दुनिया भर में समाज की महान सेवा कर रहा है। वे लॉस एंजिल्स में स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के बाद भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे।
लॉस एंजिल्स में स्वामीनारायण मंदिर परिसर की सुंदरता की प्रशंसा करते हुए
कोरोना महामारी को मात देकर भारत की अर्थव्यवस्था ने तेज गति से अपना विस्तार किया है। भारत अब ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्रिटेन पांचवें पायदान से फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन इस वक्त जीवन-यापन की लागत बढ़ने की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उसका छठे नंबर पर फिसलना वहां कि सरकार के लिए बड़ा झटका है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याजण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराते हुए देश की साख बढ़ाई है। साथ ही वे गांव-गरीब-किसान को कभी भी नहीं भूलते हैं, गरीबों की ताकत बढ़ेगी तो देश की ताकत बढ़ेगी, गांवों में विकास होगा तो देश में विकास होगा व किसानों के घर समृद्धि आएगी तो भारत माता समृद्ध होगी। इस कल्पना को साकार करने के लिए पीएमलगातारप्रयत्न करते रहते हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. अडानी की कुल संपत्ति 137 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. 60 वर्षीय बिजनेस टाइकून प्रतिष्ठित सूची में अब केवल एलन मस्क और जेफ बेजोस से ही पीछे हैं.
लगभग 3 साल पहले विश्व भर में तबाही फैलाने वाला देश चीन एक बार फिर अपने ही जाल में फंसता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ अन्य देशों में कोरोना से राहत मिलती नजर आ रही है वहीं चीन अब इसे झेलने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान चीन में कोरोना का संक्रमण बहुत कम फैला और मृतकों की संख्या भी बहुत कम दर्ज की गई है।हालांकि, अब चीन में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।