समग्र समाचार सेवा
लखनऊ,13 अक्टूबर।
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए सीएम सिटी गोरखपुर में छात्रों के एक समूह ने मंगलवार को कैंट थाने में तहरीर दी। तहरीर में छात्रों ने लिखा है कि वे देशभक्त नागरिक हैं। सोशल मीडिया, समाचार पत्र और टीवी चैनलों में चल रहे समाचार को देख कर मालूम हुआ कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जम्मू- कश्मीर में चीन की मदद से अनुच्छेद 370 को बहाल कराया जाएगा। यह पढ़कर बहुत धक्का लगा।
आरोप है कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के साथ ही देश की एकता और अखंडता को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कैंट पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, छात्रों ने दी थाने में तहरीर
Previous Articleचुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर को हटाया, विजय दत्ता बने नए कलेक्टर
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
