समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 13अक्टूबर।
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी 42 दुकानों को सील कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अमले द्वारा तथाकथित डॉक्टरों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया और सभी ऐसे ही इलाज करने वाली संदिग्ध दुकानों का परीक्षण किया गया । परीक्षण में पाया गया कि कई ऐसे डॉक्टर जो होम्योपैथी, आयुर्वेद की डिग्री लेकर बैठे हैं और एलोपैथी से इलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जिनके द्वारा बिना डिग्री लिए भी क्लीनिक का संचालन किया गया ।
इसके साथ ही दुकानों के संचालन की नियमानुसार अनुमति भी नहीं ली गई थी डॉक्टर की क्लीनिक चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की अनुमति की आवश्यकता होती है । इन व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार की कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी।
अपर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने बताया कि राजस्व अधिकारी और स्वास्थ विभाग के अमले द्वारा संयुक्त अभियान में जिले में 42 से अधिक ऐसी डाक्टरी की दुकानें सील कर दी गई,साथ ही संबंधित इलाज करने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर संबंधित कागजात पेश करने के निर्देश भी दिए गए।आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश जारी किए गए है कि जिले में लोगो के स्वास्थ के साथ लापरवाही नहीं होने दी जाए और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी से कहा है कि स्वास्थ विभाग लगातार कार्रवाई करे और वैध व्यक्ति जिसे इलाज करने की अनुमति है उसे ही क्लीनिक चलाने दी जाए।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
