समग्र समाचार सेवा
कराची,21 अक्टूबर।
पाकिस्तान के कराची शहर के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में कराची विश्वविद्यालय मस्कान गेट के सामने एक चार मंजिला इमारत में बडा धमाका हुआ। ईधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। शहर में हुए इस विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल धमाका कैसे हुआ इसकी पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अधिकारियों ने कहा है कि सभी घायलों और मृतकों को पटेल अस्पताल ले जाया गया है। फुटेज से पता चलता है कि इमारत का बुनियादी ढांचा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। विस्फोट एक इमारत की दूसरी मंजिल पर होने का संदेह है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के साथ-साथ कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
विस्फोट की प्रकृति का अभी तक पता नहीं चला है। मुबीना टाउन पुलिस एसएचओ ने कहा कि यह एक सिलेंडर ब्लास्ट लगता है। बम निरोधक दस्ता विस्फोट के कारण को सत्यापित करने के लिए आ रहा है।
कराची यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ा धमाका, 3 की मौत
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
