समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर,21 अक्टूबर।
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के करोड़ों रूपए के घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला को फिर तलब किया है। जानकारी के मुताबिक डॉ. अब्दुल्ला को फिर से घोटाले की पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस सप्ताह में यह दूसरी बार जब डॉ़ अब्दुल्ला को ईडी ने श्रीनगर में बुलाया है। घोटाले के संबंध में सोमवार को उनसे छह घंटे तक पूछताछ की गई। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें पूछताछ के दौरान दोपहर का भोजन करने की भी अनुमति नहीं दी गई।
Previous Articleकराची यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ा धमाका, 3 की मौत
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
