समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12नवंबर।
राजधानी दिल्ली के नत्थूपुरा इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर से अचानक गायब हो गई। तलाश के बाद पता चला कि पास का ही एक मुस्लिम लड़का कुणाल बनकर लड़की को लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के के परिजन उनके ऊपर दबाव डाल रहे हैं कि वे अपनी लड़की की शादी उनके लड़के से करने दें। लड़की नाबालिक है लेकिन परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम परिवार का कहना है कि हम लड़की को मुस्लिम बनाकर निकाह कर लेंगे।
जानकारी के मुताबिक परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया और उसे परिजनों को सौंप दिया। वही अब परिजनों का कहना है कि शाम को फिर आरोपी बाइक पर आया और लड़की को घर से ही जबरन उठाकर ले गया। साथ ही परिजनों को धमकी दी कि मुझे अपनी लड़की से शादी करने दो। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लड़की को तो बरामद करा दिया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
लड़की के माता-पिता प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें उनकी लड़की सौंपी जाए और उन्हें भी जान का खतरा है। साथ ही उनका कहना है कि उनकी लड़की का धर्म नहीं बदला जाए क्योंकि वे हिंदू है और हिंदू धर्म में ही विश्वास रखते हैं।
Previous Articleमथुरा मे नंदभवन मंदिर की सुद्धिकरण के लिए विशेष हवन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
