समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17मई। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने ताजा बयान जारी कर कहा है कि हिसार प्रकरण में 11 सदस्यीय कमेटी के साथ प्रशासन का समझौता हो गया है। सभी किसान अभी रिहा किए जा रहे हैं। किसान व पुलिस की ओर से किसी पर भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा। इसके साथ ही सोमवार के लिए आंदोलन की नई घोषणा वापस ले ली गई है।
बता दें कि हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल चौधरी देवीलाल संजीवनी कोविड अस्पताल का शुभारंभ करने आए थे वहां आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कुंडली बार्डर पर बैठे आंदोलनकारियों ने केएमपी-केजीपी (कुंडली-मानेसर-पलवल व कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया।
केजीपी-केएमपी पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया, लेकिन आंदोलनकारियों की संख्या काफी होने के कारण वे उन्हें रोक नहीं पाए। आंदोलनकारियों ने भी नारेबाजी करते हुए पुलिस कर्मियों को केजीपी-केएमपी के नीचे उतार दिया। हालांकि सूचना मिलने पर बाद में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
राकेश टिकैत ने दी जानकारी, हिसार प्रकरण में प्रशासन का 11 सदस्यीय कमेटी के साथ हुआ समझौता
Previous Articleसनातन धर्म की दिग्विजय यात्रा
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
