Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड : राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, जारी किया ये आदेश

Along with the Corona crisis in the country, black fungus remains a major problem. The disease called black fungus has slowly started

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 22मई। देश में कोरोना संकट के साथ ही ब्लैक फंगस बड़ी समस्या बनी हुई है। ब्लैक फंगस नामक बीमारी ने धीरेृ धीरे अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है । स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं ।

बता दें कि 21 मई तक एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के कुल 61 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को ऋषिकेश एम्स में ब्लैक फंगस के 10 नए मरीजे मिले, जिनका इलाज चल रहा है। अभी भी एम्स में ब्लैक फंगस के 56 रोगी भर्ती हैं।

इसके साथ ही सरकार ने ब्लैक फंगस को आयुष्मान योजना में भी शामिल कर दिया है। आयुष्मान में शामिल होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version