समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 24 अगस्त। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा की महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से दूरभाष पर चर्चा की और समूह की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दी। मंत्री श्रीमती भेड़िया ने समूह को अपने निवास स्थान में भेजने का आग्रह करते हुए उनकी समस्याओं को जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया। समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे रेडी टू ईट बनाने का कार्य लंबे समय से कर रही थी। लेकिन कुछ महीनों से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही यह काम भी वापस ले लिया गया है। जिससे जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। कोरोना काल में उन्होंने राज्यपाल से अपनी समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती यशोदा, श्रीमती गौरी, श्रीमती प्रेमशीला, श्रीमती मालती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सुपेबेड़ा की महिलाओं की समस्याओं को सुनकर मंत्री को समाधान करने के दिए निर्देश
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
