समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 11 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 राजनीतिक पार्टियों में कई बदलाव देखने को मिल रहे है। वहीं सभी पार्टियां अपनी दल को मजबूत करने के लिए हर एक कोशिश कर रही है। अब इसी लिस्ट में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का नाम आया है जिन्होंने परिवार को एकजुट करने के लिए अपनी मां और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को कई प्रस्ताव दिए हैं। जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद, पति आशीष पटेल की जगह विधान परिषद की सदस्यता, 2022 में विधानसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी तथा समर्थकों को भी दो-तीन सीटें दिया जाना है।
कृष्णा पटेल अगर अपनी बेटी अनुप्रिया के इन प्रस्तावों को स्वीकार कर लेती है विधानसभा चुनाव में पूरा परिवार एक मंच पर होगा।
हालांकि कृष्णा पटेल का कहना है कि उन्हें अनुप्रिया की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। यदि ऐसा कोई प्रस्ताव मिलेगा भी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगी।
सूत्रों की मानें तो केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी बहन व रिश्तेदारों के माध्यम से यह प्रस्ताव अपनी मां के सामने रखा है। इनमें से एक प्रस्ताव यह है कि कृष्णा पटेल मंत्रिमंडल विस्तार में अद (एस) कोटे से मंत्री बनें। दूसरा प्रस्ताव यह है कि आशीष पटेल विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दें और कृष्णा पटेल उनकी जगह एमएलसी बनें। एमएलसी के तौर पर आशीष का कार्यकाल मई 2024 तक है।
तीसरा प्रस्ताव यह है कि कृष्णा पटेल अगले विधानसभा चुनाव में मनचाही सीट से चुनाव लड़ें और अपने समर्थकों के लिए दो-तीन सीटें लें। उन्हें पार्टी का आजीवन संरक्षक या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का भी प्रस्ताव है। चुनाव बाद सरकार बनती है तो फिर अपना दल (एस) कोटे से मंत्री बनें।
आशीष ने कहा कि यदि कृष्णा पटेल एमएलसी बनने की इच्छा जताती हैं तो वह तत्काल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। यदि दूसरा पक्ष इस पर रजामंद हुआ तो अपना दल परिवार में फिर एका हो सकता है।
अनुप्रिया पटेल ने मां कृष्णा पटेल के सामने रखा यह प्रस्ताव, एक हो सकता है अपना दल ?
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
