समग्र समाचार सेवा
पटना, 7नवंबर। बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब के कारण हो रही मौतों नें अब राजनैतिक रूप ले लिया है। इस मामलें को लेकर अब सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी और जदयू आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हो रही लोगों की मौत की घटनाओं के बाद शराबबंदी को लेकर समीक्षा करने की मांग कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शनिवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शराबबंदी कानून को बने पांच से छह साल हो गए और अब एकबार समीक्षा होनी चाहिए.उन्होंने कहा, “शराबबंदी कानून को एकबार फिर से रिव्यू करने की आवश्यकता तो है ही, हर हालत में रिव्यू करने की जरूरत है।”
भाजपा के प्नदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “शराबबंदी एक अच्छे उद्देश्य से और महिलाओं के पक्ष में लाया हुआ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत ही बढ़िया, बहुत प्रयास है। प्रशासन अपने स्तर पर मेहनत भी कर रहा है. लेकिन जहां शराबबंदी नहीं है, वहां भी अवैध शराब बनते हैं और वहां भी इस तरह की घटनाएं होती हैं। इसलिए इस घटना को केवल शराबबंदी से जोड़ना सही नहीं होगा।”
जायसवाल ने और साफ करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है, उसके बारे में सरकार को जरूर चिंता करनी चाहिए।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
