समग्र समाचार सेवा
लाहौर, 16मई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया कि अमेरिका ने उनके मुल्क पर हमला किए बिने उसे ‘गुलाम’ बना लिया है। देश के लोग कभी भी ‘आयातित सरकार’ को कबूल नहीं करेंगे। इमरान खान की सरकार पिछले महीने संसद में अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद गिर गई थी। उनका आरोप है कि अमेरिका ने स्थानीय नेताओं की मदद से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की साजिश रची थी, क्योंकि वह स्वतंत्र विदेश नीति पर अमल कर रहे थे। पद से हटने के बाद खान ने कई शहरों में कई जनसभाएं की हैं और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की अगुवाई वाली नई सरकार को ‘गद्दारों और भ्रष्ट लोगों’ की सरकार बताया है जिसे कथित रूप से अमेरिका के कहने पर थोपा गया है. हालांकि अमेरिका और मौजूदा सरकार ने उनके इल्ज़ाम का खंडन किया है।
पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खान ने कहा, “अमेरिका ने पाकिस्तान को बिना हमला किए ही गुलाम बना लिया है. पाकिस्तान के लोग कभी भी आयातित सरकार को कबूल नहीं करेंगे.” पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने अमेरिका पर स्वकेंद्रित देश होने का आरोप लगाया जो अपने हितों को देखे बिना दूसरों की मदद नहीं करता है।
अमेरिका ने पाकिस्तान को गुलाम बनाया, मुझे साजिश से हटवाया गया- इमरान खान
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
