Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्‍तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्‍तर प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अपने नेता कुलदीप बिश्‍नोई के पुत्र भव्‍य बिश्‍नोई को हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। अमन गिरी उत्‍तर प्रदेश की गोला गोकरणनाथ विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी होंगे जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक के.राजगोपाल रेड्डी तेलंगाना की मुनुगोड सीट से अपना राजनीतिक भाग्‍य आजमाएंगे।

इन तीनों सीटों के लिए मतदान तीन नवंबर को होगा। मतगणना छह नवंबर को की जाएगी।

Exit mobile version