Site icon Samagra Bharat News website

केरल सरकार ने कोविड की रोक के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,17 जनवरी।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए केरल में राज्‍य सरकार ने सार्वजनिक जगहों ,सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। केरल सरकार ने अपने आदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने को लेकर प्रभावी उपाय करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा इस आदेश में दुकानों , थिएटरों और किसी भी कार्यक्रम के आयोजकों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। केरल सरकार की ओर से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी के मानदंडों का भी पालन किया जाना चाहिए।

Exit mobile version