Sunday, September 20

कारोबार/व्यापार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने भारत से मोटे अनाजों के निर्यात को प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए बाजार से संपर्क बढ़ाने के लिए आज नई दिल्ली के पूसा रोड़ स्थित एनएएससी परिसर के सुब्रमण्यम हॉल में वैश्विक पोषक अनाज (श्री अन्न) सम्मेलन का आयोजन किया।

गेहूं और आटे के मूल्यों को नियंत्रित करने के उपाय के रूप में भारत सरकार की एक पहल के तहत गेहूं की साप्ताहिक ई-नीलामी की अगली कड़ी में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा दिनांक 15 मार्च, 2023 को छठी ई-नीलामी आयोजित की गई।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, पुरुषोत्तम रूपाला ने 15 मार्च, 2023 को पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग का वार्षिक प्रकाशन ‘आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022’ का अनावरण मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्रियों, मंत्रालय के सचिव (एएचडी) और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

विभिन्न मैत्रीपूर्ण देशों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) गतिविधियों को जारी रखते हुए आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 11 मार्च, 2023 को अरब सागर में जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) से अकीजुकी श्रेणी के विध्वंसक युद्धपोत जेएस सुजुत्सुकी के साथ नौसैन्य अभ्यास किया।

सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) प्लेटफॉर्म के व्यापक अंगीकरण को सुगम बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है जिससे कि राज्य के अधिकारियों को इसके बारे में संवेदनशील बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 10 बजे “महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण” पर बजट बाद वेबिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

Categories
Economy News
Top Trending
Advertisement
Demo

About us

समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने समग्र भारत का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.

© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.